डॉ. कुसमरिया बोले: शिक्षा से ही युवा गढ़ेंगे देश का भविष्य, शिक्षा ही सफलता की कुंजी है, संकल्प ग्रुप का शिक्षा पर जोर!!
छतरपुर जिले मे संकल्प ग्रुप के तत्वावधान में रविवार को संकल्प ग्रुप द्वारा समाज की प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दर्जनों प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा के साथ आगे बढ़ने और समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। शिक्षा के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा और क्षमता को निखारकर समाज और देश को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने सम्मानित छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए निरंतर मेहनत करने की बात कही।
संकल्प ग्रुप के चैयरमैन लखन लाल पटेल ने कहा कि ग्रुप हमेशा शिक्षा को प्राथमिकता देता रहा है। प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और युवाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए संकल्प ग्रुप हरसंभव सहयोग करता रहेगा।
महिला मोर्चा अध्यक्ष आस्था सिंह पटेल ने मंच संचालन करते हुए छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना पूर्ण विकास संभव नहीं है। राजनीति, शिक्षा, खेलकूद सहित हर क्षेत्र में बहन-बेटियों को अपने अंदर का डर खत्म कर आगे बढ़ना होगा और आत्मनिर्भर बनना होगा।
समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी लल्लूराम पटेल (बाबूजी), जिलाध्यक्ष रामकृपाल पटेल, भाजपा नेता रुद्रप्रताप पटेल, भागवत पटेल, अयोध्या पटेल, जगदीश पटेल, रामेश्वर पटेल, विनोद पटेल, मुकेश पटेल, वंशीधर दादा पटेल, कमलेश पटेल, वीरेन्द्र पटेल, डॉ. रविंद्र पटेल, डॉ. यूएस पटेल, डॉ. बद्रीप्रसाद पटेल, दिनेश पटेल, डाॅ.वीरेंद्र पटेल, एनडी पटेल, जगदंबा पटेल, भूपेन्द्र पटेल, देव कुमार भैया सहित सैकड़ों अतिथि, समाजजन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
संकल्प ग्रुप हरसंभव शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढ रहे छात्र छात्राओ का सहयोग व सम्मान करती रहेगी, इस ग्रुप मे युवा जोश एवं सहयोगी जुङे है। उनका आयोजक लखन पटेल ने आभार जताते हुए कहा कि मे हमेशा अपनी टीम का धन्यवाद जताता हूं कि आप अच्छी मेहनत करें।









