मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बरकोहा में एक ही परिवार के लोगों की तांत्रिक का दिया हुआ प्रसाद खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्रसाद खाने के बाद परिवार के लोग चक्कर आने की शिकायत के साथ अजीबोगरीब हरकतें करने लगे। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया, एक गर्भवती महिला और चार बच्चे शामिल हैं। गर्भवती महिला को HDU में भर्ती कराया गया है, जबकि चार बच्चों को PICU वार्ड में रखा गया है। डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज जारी है। वहीं, एक बच्चे की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल प्रसाद खाने के बाद तबीयत बिगड़ने की वजह की जांच की जा रही है। परिवार के कुल 8 सदस्य बीमार हे इलाज जारी…प्रसाद में बेसन के लड्डू और पेड़ा बताया जा रहे हैं












