Home / राजनीति / वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को आवश्यक सामग्री किट का वितरण: भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ छतरपुर द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को आवश्यक सामग्री किट का वितरण: भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ छतरपुर द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन

छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ छतरपुर जिला इकाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत स्थानीय वृद्ध आश्रम में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों का हाल-चाल जाना और उन्हें दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री की किट भेंट की।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री अरविंद त्रिपाठी, विवेक उप्पल, बृजेश राय तथा जिला उपाध्यक्ष विनय पटेरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही नगरमंडल अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा, नगरमंडल उपाध्यक्ष निक्की ताम्रकार एवं सत्यम शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।इस सेवा कार्य में छतरपुर के प्रमुख व्यापारी बंधुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में महेंद्र गंधी, आलोक टिकरया, सुरेंद्र अग्रवाल, हरि प्रकाश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, अभिषेक ताम्रकार, हरिश्चंद रावत, गिरजा पाटकर, चांद बाबू खान, चेतन सोनी, जीतू पटवा, संदीप टिकरया, डॉ. सुनील चौरसिया, चंदन गुप्ता, मयंक रतनानी, कमल गुप्ता, मनोज असाटी, कुंजबिहारी सोनी, श्याम आडवाणी, दास चंद वाधवानी, हरीश लालवानी, सतीश वाधवानी, श्याम वाधवानी, सुनील नागवानी और दिलीप रैकवार (पल्ली दादा) उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सूत्रधार व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक लालचंद लालवानी एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संदीप सोनी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी व्यापारीगणों, जनप्रतिनिधियों और वृद्धाश्रम प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *