Home / राजनीति / केन-बेतवा परियोजना अंतर्गत बनाए जा रहे ढोड़न बांध निर्माण स्थल पर जलाए गए 5 हजार दीप

केन-बेतवा परियोजना अंतर्गत बनाए जा रहे ढोड़न बांध निर्माण स्थल पर जलाए गए 5 हजार दीप

डेम और नहर निर्माण स्थलों पर भव्य दीप प्रज्ज्वलन

देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना के विकास का दिखा उज्ज्वल स्वरूप*—

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले में प्रारंभ हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना केन-बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत बनाए जा रहे ढोड़न बांध निर्माण स्थल पर भव्य दीप प्रज्ज्वलन किया गया। परियोजना के डैम एवं नहर निर्माण स्थलों को लगभग 5 हजार दीपों से सजाकर विकास की गाथा को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया।केन-बेतवा परियोजना के निर्माणाधीन स्थलों पर एक साथ प्रज्ज्वलित हुए दीपों ने विकास के नए अध्याय की भव्य तस्वीर प्रस्तुत की। रोशनी से जगमगाते निर्माणाधीन डैम और नहर निर्माण स्थल बुंदेलखंड के बदलते स्वरूप, जल संरक्षण और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की उम्मीदों का प्रतीक बने। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप विकास, जनकल्याण और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान केन बेतवा लिंक परियोजना प्राधिकरण से विवेक मित्तल, अधिशासी अभियंता, कमलाकर सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संसाधन संभाग छतरपुर से उमा गुप्ता, कार्यपालन यंत्री एवं निर्माण एजेंसी के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *