Home / स्वास्थ्य / छतरपुर कलेक्टर के आदेश पर तड़के 4 बजे सटई में ध्वस्त किए गए जर्जर डॉक्टर क्वार्टर, अफवाहों पर प्रशासन का स्पष्टीकरण!!*सुरक्षा के मद्देनजर की गई कार्यवाही, किसी व्यक्ति विशेष द्वारा भवन गिराए जाने की अफवाहों का प्रशासन ने किया खंडन!!

छतरपुर कलेक्टर के आदेश पर तड़के 4 बजे सटई में ध्वस्त किए गए जर्जर डॉक्टर क्वार्टर, अफवाहों पर प्रशासन का स्पष्टीकरण!!*सुरक्षा के मद्देनजर की गई कार्यवाही, किसी व्यक्ति विशेष द्वारा भवन गिराए जाने की अफवाहों का प्रशासन ने किया खंडन!!

छतरपुर कलेक्टर, तत्कालीन एसडीएम और नगर निकाय के आदेश के तहत हुई कार्यवाही।सटई नगर पंचायत द्वारा शनिवार 24 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 4 बजे पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निर्मित डॉक्टर क्वार्टर को ध्वस्त किया गया। प्रशासनिक आदेश के अनुसार उक्त भवन को छतरपुर कलेक्टर द्वारा कंडम (जर्जर एवं अनुपयोगी) घोषित कर पृथक करने के निर्देश दिए गए थे। इसी के पालन में लोगों की जान-माल की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए नगर पंचायत ने यह कार्रवाई की।बताया गया है कि भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए किसी भी संभावित दुर्घटना और जनहानि की आशंका को रोकने के उद्देश्य से इसे हटाया गया है। इस कार्रवाई को लेकर कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से यह अफवाह फैलाई जा रही है कि भवन किसी व्यक्ति विशेष के कहने पर गिराया गया है, जबकि वास्तविकता यह है कि कार्रवाई छतरपुर कलेक्टर, तत्कालीन एसडीएम एवं नगर निकाय द्वारा जारी प्रशासनिक आदेशों के तहत की गई है।नगर पंचायत की इस कार्रवाई का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को लाभ या नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।प्रशासनिक आदेशों के पालन में की गई इस कार्रवाई को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने से बचने और तथ्यों के आधार पर ही कोई बात साझा करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *