Home / स्वास्थ्य / खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बिना वैध खाद्य पंजीयन के संचालित केला पकाने की इकाई बंद कराईकलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने के.जी.एन बनाना राइपनिंग स्टोर पर की कार्रवाई*

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बिना वैध खाद्य पंजीयन के संचालित केला पकाने की इकाई बंद कराईकलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने के.जी.एन बनाना राइपनिंग स्टोर पर की कार्रवाई*

छतरपुर।कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मुक्तिधाम के पास ईदगाह रोड पर संचालित केला पकाने की इकाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इकाई बिना वैध खाद्य अनुज्ञप्ति अथवा पंजीयन के संचालित होना पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस.के. तिवारी द्वारा किए गए निरीक्षण में सामने आया कि संबंधित इकाई में एक गोदाम में बने शीत कक्षों में केले पकाने का कार्य कर रही थी। यह इकाई के.जी.एन बनाना राइपनिंग स्टोर के नाम से संचालित थी। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित संचालक द्वारा खाद्य व्यवसाय संचालन के लिए आवश्यक वैध अनुज्ञप्ति अथवा पंजीयन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा बिना वैध दस्तावेजों के खाद्य व्यवसाय संचालित करने पर प्रकरण दर्ज किया गया। साथ ही, वैध दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने तक इकाई को शटडाउन कर बंद करा दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री तिवारी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा मानकों एवं निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि वे खाद्य व्यवसाय का संचालन करने से पहले वैध खाद्य अनुज्ञप्ति अथवा पंजीयन प्राप्त करें और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *