औरैया: नवरात्रि के बाद शादीउत्तर प्रदेश के औरैया जिले से उम्र की दीवार तोड़ने वाली प्रेम कहानी चर्चा में है। सहार ब्लॉक के अरियारी गांव निवासी 75 वर्षीय रामसुगर और औरैया की 30 वर्षीय इंस्टाग्राम रील मेकर रानी राजपूत ने एक-दूसरे को जीवनसाथी बनाने का फैसला किया है।रानी रामसुगर की बेटी राधा (यूट्यूबर) से मिलने उनके घर आती थीं और साथ वीडियो शूट करती थीं। करीब दो साल के आना-जाने और एक साल पहले शुरू हुई नजदीकियों के बाद दोनों को मुहब्बत हो गई। रामसुगर की पत्नी का सात साल पहले निधन हो चुका है, जबकि रानी के पति उन्हें छोड़कर चले गए थे।करीब एक सप्ताह पहले औरैया के एक पार्लर में रिंग सेरेमनी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों ने बताया कि नवरात्रि के बाद पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी होगी। परिवार भी इस रिश्ते का समर्थन कर रहा है। उम्र के बड़े अंतर के बावजूद दोनों इसे खुशी का नया अध्याय बता रहे हैं।यह मामला स्थानीय स्तर पर और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।












