Home / स्वास्थ्य / छतरपुर मे चौका के पास भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, चालक गंभीर घायल, एडिशनल एसपी आदित्य पटले मौके पर पहुंचे।

छतरपुर मे चौका के पास भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, चालक गंभीर घायल, एडिशनल एसपी आदित्य पटले मौके पर पहुंचे।

छतरपुर। सागर-कानपुर हाईवे पर चौका गांव के पास शनिवार को बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। हादसे में महिलाओं और बच्चों के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर शव सड़क पर बिखर गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा बोलेरो का स्टेयरिंग फेल होने के कारण होना बताया जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। वाहन नंबर के आधार पर बोलेरो शाहगढ़ निवासी लाल सिंह लोधी पिता शंकर लाल के नाम दर्ज होना बताया गया है।हादसे में बिजावर क्षेत्र के रैकवार परिवार के 5 सदस्यों की मौत की जानकारी के बाद छतरपुर जिला अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना की जानकारी मिलते ही बिजावर विधायक राजेश शुक्ला ‘बबलू’ के पुत्र धनंजय शुक्ला जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।पुलिस द्वारा हादसे की जांच की जा रही है। मृतकों और घायल की पहचान तथा दुर्घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। मौके पर एडिशनल एसपी आदित्य पटले भी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *